फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wall collapses, woman dies after being buried

Amethi News: दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses, woman dies after being buried
संग्रामपुर जोगजीत का पुरवा गांव मे हुए हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन।
संग्रामपुर (अमेठी)। घर में झाड़ू लगा रही एक महिला पर अचानक बरामदे की दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह हुए हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जोगजीत का पुरवा गांव निवासी राम शिरोमणि के मुताबिक उनकी भाभी शिवकुमारी (54) रोज की तरह सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कच्चे गारे से बनी ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी और वह उसमें दब गईं। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाते हुए शिवकुमारी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

शिव कुमारी की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। राम शिरोमणि ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग तहसील प्रशासन से की है। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति मानसिक रूप से बीमार, बच्चों की परवरिश का था भार
शिवकुमारी के पति पारसनाथ मानसिक रूप से बीमार हैं, जिससे घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, एक बेटा लखनऊ में होटल में काम करता है, जबकि छोटी बेटी और बेटा अभी घर पर हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल नीतेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed