{"_id":"612e56e48ebc3e0b04438a52","slug":"wall-collapsed-child-died-amethi-news-lko5934642145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार ढही, मलबे में दबे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार ढही, मलबे में दबे मासूम की मौत
विज्ञापन
05 : बाजार शुकुल : किसनी गांव में सीलन से गिरे मकान का जमा मलबा।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र में बारिश के चलते रविवार रात एक कच्चे मकान की दीवार धराशाई हो गई। उसके मलबे में तीन लोग दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकला लेकिन तब तक एक मासूम की मौत हो चुकी थी। महिला व एक अन्य मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का आंकलन कर सहायता देेने में जुटे हैं तो परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह हादसा क्षेत्र के किसनी में हुआ गांव निवासी भगवाने का परिवार कच्चे मकान में गुजर बसर करता है। रविवार रात भगवाने की पत्नी सुमन (38) अपने बच्चे किरन (5) व कृष्णा (2) के साथ मकान में सो रही थी। बरसात के चलते सोमवार सुबह मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
उसके मलबे में सुमन, किरन व कृष्णा दब गए। चीख-पुकार पर एकत्र हुए ग्रामीण जब तक मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालते तब तक किरन की मौत हो चुकी थी। सुमन व कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गांव पहुंची पुलिस ने किरन के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील को सौंपी है। एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार को अनुमन्य सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।