फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waiting for hours, yet no buses in sight.

Amethi News: घंटों इंतजार, फिर भी नहीं मिल रहीं बसें

Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Waiting for hours, yet no buses in sight.
अमेठी स्थित बस स्टेशन पर खड़ी बस। संवाद
अमेठी। रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डिपो से 15 नई मिनी बसें इटावा स्थानांतरित किए जाने के बाद कई प्रमुख मार्गों पर बसों का नियमित संचालन प्रभावित हो गया है। हालात यह हैं कि यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिल रही। मजबूरी में उन्हें निजी वाहनों से अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन



अमेठी डिपो के पास वर्तमान में निगम की 70 और तीन अनुबंधित बसें हैं। पिछले दो वर्षों में मिली 32 नई मिनी बसों में से 15 बसें इटावा डिपो भेज दी गईं। बदले में अयोध्या डिपो से छह पुरानी बसें मिली हैं, लेकिन उनकी स्थिति संचालन योग्य नहीं है। इससे डिपो की परिचालन क्षमता प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन



बसों की कमी से अमेठी-विंध्याचल, अमेठी-गोंडा, अमेठी-भादर-लखनऊ, अमेठी-आजमगढ़ और अमेठी-लखनऊ समेत कई प्रमुख मार्गों पर नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। यात्रियों का कहना है कि पहले जहां समय पर बस मिल जाती थी, अब लंबे इंतजार के बाद भी बस उपलब्ध नहीं हो रही। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। यात्रियों ने डिपो को नई बसें उपलब्ध कराकर प्रभावित मार्गों पर नियमित संचालन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 नई मिनी बसें इटावा डिपो भेजी गई हैं। बदले में मिलीं छह पुरानी बसें संचालन योग्य नहीं हैं। फिलहाल उपलब्ध बसों से ही संचालन कराया जा रहा है, जिससे कई रूट प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed