फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   wait for urea over, huge stock arrived today

यूरिया के लिए किसानों को नहीं झेलनी होगी परेशानी

Thu, 13 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
wait for urea over, huge stock arrived today
गौरीगंज (अमेठी)। रबी के सीजन में बरसात के बाद फसलों की टॉप ड्रेसिंग के लिए इन दिनों किसान यूरिया के लिए परेशान है। यूरिया की अनुपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी की जानकारी होने के बाद कृषि विभाग की डिमांड पर बुधवार को निजी दुकानों से वितरण के लिए सुल्तानपुर व रायबरेली रैक प्वांइट से दो कंपनियों की 1063 एमटी यूरिया दुकानदारों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को 27 सौ मीट्रिक टन यूरिया इफको कंपनी की गौरीगंज स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट पर पहुंचेगी। यूरिया की आपूर्ति मिलने के बाद वितरण का व्यवस्था की जाएगी। जनवरी में सिंचाई के दौरान हुई बरसात से खेतों में आई नमी के बाद किसान इन दिनों फसलों में यूरिया की टाप ड्रेसिंग करने में जुटे हैं। ऐसे में इफको बिक्री केंद्र के अतिरिक्त समितियों पर यूरिया नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जनवरी में 30,692 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड होने पर अब तक 19,534 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 25,271 मीट्रिक टन के स्टॉक को वितरित करने के साथ ही किसानों को समय से निर्धारित मूल्य पर यूरिया मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में यूरिया की कमी के साथ ही किसानों को समय से यूरिया दिलाने के लिए कृषि विभाग ने शासन के माध्यम से यूरिया की डिमांड की। डिमांड पर बुधवार को सुल्तानपुर रैक प्वांइट पर 643 मीट्रिक टन चंबर कंपनी तो 420 टन उत्तरवीर कंपनी की यूरिया की आपूर्ति रायबरेली रैक प्वांइट पर आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति मिलने के बाद निजी दुकानों पर यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को इफको कंपनी से जिले के लिए 27 सौ मीट्रिक टन यूरिया गौरीगंज स्थित रैक प्वांइट पहुंचेगी। यूरिया की रैक मिलने के बाद कृषि विभाग जिले में संचालित इफको बिक्री केंद्र के साथ पीसीएफ की साधन सहकारी समिति के माध्यम से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से खतौनी व आधार बेस पर निर्धारित रेट पर बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में यूरिया की कमी नहीं है। निजी दुकानों के साथ इफको बिक्री केंद्र के साथ पीसीएफ गोदामों पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि यूरिया नहीं मिलने या ओवर रेटिंग होन पर 7983400613 या 9450340403 पर सूचना देने को कहा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि जनवरी माह में आवश्यक 36 हजार एमटी यूरिया के अनुसार जिले में यूरिया की मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed