फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voting in Amethi on May 20, officers took command

Amethi News: अमेठी में 20 मई को मतदान, अफसरों ने संभाली कमान

Sun, 17 Mar 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voting in Amethi on May 20, officers took command
होर्डिंग को उतरवाते हुईं पुलिस
अमेठी सिटी। आखिरकार शनिवार को सियासी रण का बिगुल बज गया। अमेठी में पांचवें चरण में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके तहत 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन कराया जाएगा। चार मई को नामांकन की जांच व छह मई को नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया होगी। फिर मतदान 20 मई और मतगणना चार जून को कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर जानकारी ही। बताया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा आती है। इसमें चार अमेठी जिले की तथा रायबरेली जिले की एक विधानसभा शामिल हैं। बताया कि अमेठी संसदीय सीट में कुल 17 लाख 86 हजार 125 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 9 लाख 37 हजार 147 पुरुष, आठ लाख 48 हजार 878 महिला व 100 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। साथ ही 2,606 सर्विस वोटर है। कुल 1125 मतदान केंद्र व 1923 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर की गई व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 28 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही चुनाव में कुल 2462 बीयू, 2099 सीयू एवं 2217 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। मतदेय स्थलों के सापेक्ष इसकी पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन




पार्टियों के हटाए गए होर्डिंग
- चुनाव के ऐलान के बाद डीएम व एसपी अनूप सिंह ने शनिवार को केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
गौरीगंज के साथ ही जिले भर में अभियान चलाकर होर्डिंग को हटाया जा रहा है। पुलिस के साथ राजस्व व नगर निकाय की टीमों को लगाया गया है। इससे पहले जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, मुसाफिरखाना प्रथम में बने मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अमेठी संसदीय सीट की विधानसभावार स्थिति
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर सर्विस वोटर मतदान केंद्र मतदेय स्थल
तिलोई 182014 164572 23 261 216 387
जगदीशपुर 200550 179975 18 443 212 400
गाैरीगंज 184044 168959 17 474 245 389
अमेठी 182980 165122 42 1122 225 378
सलोन 187559 170250 0 306 227 369


प्रशासनिक प्रबंध एक नजर में
उड़न दस्ता टीम-12
निगरानी टीम- 12
वीडियो निगरानी टीम- 4
वीडियो अवलोकन टीम- 4
सहायक व्यय प्रेक्षक टीम- 4
लेखा टीम- 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed