फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   voters day

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
voters day
गौरीगंज (अमेठी)। निर्वाचन के दौरान मत प्रतिशत बढ़ाने के साथ भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। आयोग के निर्देश पर सोमवार को सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूलों में आयोजन होंगे।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर गांव व शहर में मतदाता जागरूक रैली के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान में शामिल होने को कहा जाएगा। साथ ही स्कूलों में निबंध, स्लोगन, भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारी मौजूद लोगों को निष्पक्ष व बिना प्रलोभन मतदान करने की शपथ भी दिलाएंगे। प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्कूल में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, गीत, स्लोगन, वाद-विवाद व हैंड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed