फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Volunteers conducted a walkthrough

Amethi News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Wed, 02 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted a walkthrough
जगदीशपुर के नव संवत्सर के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता। स्त्रोत संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। नव संवत्सर के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई और कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता बौद्धिक विभाग प्रचारक सुल्तानपुर श्रीप्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि चैत्र शुल्क प्रतिपदा उत्सव से नवरात्र शुरू होते हैं और सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुल्क प्रतिपदा के दिन ही की थी। उन्होंने कहा कि जाति-पंथ को भूलकर भारत माता की रक्षा के लिए एक होना चाहिए। एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर से कस्बे की प्रमुख सड़कों से होते हुए पुलिस बूथ से वापस कार्यक्रम स्थल पर पंथ संचलन समाप्त हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों को स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यवाह अरविंद, जिला प्रचारक जगदीशपुर जिले के ऋषभ, सह जिला कार्यवाह संजय, खण्ड टोली खण्ड कार्यवाह सौरभ, सह खण्ड कार्यवाह अजय, नगर कार्यवाह अभिषेक, सर्वेश सहित क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला व राकेश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed