फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vivek and Shivani won in 5000 meter race

Amethi News: 5000 मीटर की दौड़ में विवेक और शिवानी ने मारी बाजी

Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Shivani won in 5000 meter race
अमेठी। रामनगर स्थित फार्मेसी कालेज खेल मैदान में पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिवस को लेकर चार दिवसीय आरआरएसजीआई स्पोर्ट्स कार्निवल महोत्सव में मंगलवार को अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के खिलाड़ियों ने 5000 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, शतरंज, टेबल टेनिस, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।5000 मीटर रेस बालक वर्ग के श्रेणी सी में रणवीर रणंजय जूनियर हाई स्कूल के विवेक सरोज प्रथम, रणवीर रणंजय जूनियर हाई स्कूल के आदर्श यादव दूसरे स्थान पर रहे। श्रेणी डी में श्री रणवीर इंटर कॉलेज के सत्येंद्र कुमार प्रथम, सतीश कुमार गुप्ता दूसरे व सचिन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग श्रेणी ई में राजीव तिवारी, देवेंद्र यादव व करन शर्मा तथा बालिका आरती विश्वकर्मा, अन्नू पाल व रोशन यादव क्रमशः पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग श्रेणी सी में शिवांशु शुक्ल, आलोक पटेल व विवान पाठक तथा बालिका वर्ग में प्रकृति सिंह, सेजल शर्मा व इशिता सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेणी डी बालक वर्ग में अनुभव सिंह, मोहम्मद समीर व सुधांशु तो बालिका वर्ग में वंशिका शर्मा, वैष्णवी सिंह तथा प्रिया यादव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग श्रेणी सी में सचिन सरोज, विवेक सरोज व आदर्श यादव तथा बालिका वर्ग में रूबी चौहान, आंचल चौहान व प्राची सिंह ने क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लंबी कूद बालक वर्ग श्रेणी डी में अमरीश चौहान, शुभम कश्यप, मोहम्मद कैफ व बालिका वर्ग में खुशबू चौहान, अनुपमा व साक्षी कनौजिया क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 5000 मीटर रेस, लंबी कूद एवं कैरम को छोड़कर अन्य प्रतियोगिताओं का रिजल्ट नहीं घोषित हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed