फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   villagers not agreed to close railway crossing

ग्रामीणों ने बंद नहीं करने दी रेलवे क्रॉसिंग

Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
villagers not agreed to close railway crossing
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कमरौली क्षेत्र की सिंदुरवा रेलवे क्रासिंग को बंद कराने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अंडरपास बनाए बिना क्रासिंग बंद न करने पर अड़ गए। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कर्मचारी क्रासिंग बंद किए बिना लौट गए।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कमरौली थाना क्षेत्र में सिंदुरवा रेलवे क्रासिंग को पिछले दिनों रेल विभाग ने बंद करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को रेलवे कर्मी जेसीबी लेकर रास्ते को बंद करने पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सिंदुरवा रेलवे क्रासिंग बंद होने से सौना, पूरे दीना पाठक व सिंदुरवा समेत कई गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। क्रॉसिंग बंद होने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे से निकलकर जगदीशपुर-शुकुल बाजार मार्ग व वारिसगंज-शुकुल बजार मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले 50 हजार लोगों को दो से पांच किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर वहां पहुंचे पीडब्लूआई एसके पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह व कमरौली थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने ग्रामीणों को समझाकर शंात कराया। ग्रामीणों ने अंडरपास बनाए बिना क्रासिंग बंद न करने की मांग करते हुए कर्मियों को वापस कर दिया। अफसरों ने कहा कि इस मुद्दे पर होली के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed