फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   villagers catch the thief

मोबाइल छीनकर भागे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा

Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
villagers catch the thief
जगदीशपुर (अमेठी)। रास्ता पूछने के बहाने साइकिल सवार व्यक्ति से दो हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। दूसरा बदमाश बाइक समेत मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे गंगा सिंह मजरे पलिया पश्चिम निवासी उदयभान के साथ हुई जो शनिवार शाम साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उदयभान को रोककर शुकुल बाजार जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान बदमाशों ने उदयभान का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

मोबाइल के कवर में दो हजार रुपये भी थे। उदयभान की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। तिवारी पुरवा मजरे पलिया पश्चिम के पास घेरकर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया। बाइक चला रहा बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम अभिषेक सिंह निवासी बेलन का पुरवा कुड़वा थाना सुबेहा जिला बाराबंकी और अपने साथी का नाम अरुण गोस्वामी निवासी गोसाई का पुरवा मजरे टिकरहुवा थाना सुबेहा, बाराबंकी बताया। सूचना मिलने पर कमरौली थाने के पुलिस कर्मी पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed