फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 people fall ill after eating khasta; admitted to medical college

Amethi News: खस्ता खाने के बाद 17 लोग बीमार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
17 people fall ill after eating khasta; admitted to medical college
. मेडिकल कॉलेज तिलोई में भर्ती मरीज। स्रोत : स्थानीय
तिलोई। मोहनगंज के पूरे कुटिया मजरे कोटवा गांव में शरद पूर्णिमा के मेले में खस्ता खाने के बाद 17 लोग बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर सभी को मेडिकल कॉलेज तिलोई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


बीमार होने वालों में मम्मनगंज मजरे कोटवा निवासी अमरजीत (15), अंकुर (10), अंशुमन (6), शिवांश (14), नैंसी (15), राधिका (14), वंदना (15) और दिव्यांश (3) शामिल हैं। इनके अलावा कोटवा निवासी अरविंद (12), हस्मतुल निशा (18), जितेंद्र (17), अनुज (18), पूरे दान निवासी मनीषा (18), विमला (40), सलोनी (18), गुड़िया (50) और आदर्श (20) की भी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, धार्मिक स्थल पर लगे मेले में चाट की दुकान से खस्ता खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद गांव में जांच और उपचार की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की मौजूदगी में शिविर, 102 लोगों की जांच
गांव में लोगों के बीमार होने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां 102 लोगों की जांच की गई। जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

60 साल से लग रहा मेला, अनुमति नहीं ली
डॉ. शुभम पांडेय के मुताबिक, दूषित भोजन और बार-बार गर्म किए गए तेल में बने खाद्य पदार्थों से उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। धार्मिक स्थल के कर्ताधर्ता रामप्रसाद ने बताया कि उनके पिता के समय से यहां करीब 60 वर्षों से मेला लगता आ रहा है। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन के लिए अनुमति का आवेदन नहीं दिया गया था।


चाट दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज
एफएसओ एसके चौहान ने बताया कि मेटरवा निवासी राजकुमार और उनके बेटे मोहित मेले में चाट की दुकान लगा रहे थे। राजकुमार के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया है। चाट की दुकानों पर तेल की आपूर्ति करने वाले कारोबारी की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed