फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers beat him to death after being attacked by a jackal

Amethi News: सियार के हमले पर ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Thu, 03 Oct 2024 05:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat him to death after being attacked by a jackal
शाहगढ़। मुंशीगंज इलाके में फसलों की रखवाली करने गए तीन किसानों पर मंगलवार की रात सियार ने हमला कर दिया। लाठियों से बचाव करते हुए किसानों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हमला करने वाले सियार को पीट-पीटकर मार डाला। इसी क्षेत्र में एक अन्य घटना में सियार ने बुधवार सुबह हमला कर एक महिला सहित दो लोगों को घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए भेटुआ सीएचसी ले जाया गया। वन विभाग ने मारे गए सियार का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही उसे मारने वालों की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंशीगंज इलाके के उलरा गांव निवासी राम प्रताप यादव, राजकरन सरोज व विनोद कोरी सहित अन्य किसान रात को फसलों की रखवाली करने अपने खेत गए थे। रात को इन लोगों पर सियार ने हमला कर दिया। इन लोगों ने लाठियों से अपना बचाव करते हुए सियार को भगाने की कोशिश की। साथ ही शोर मचाया तो गांव के और लोग भी दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सियार को देखकर उसको घेर लिया और पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

दूसरी घटना में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब दुआरा गांव निवासी रोशनी बुधवार की सुबह गांव के बाहर किसी काम से गई थीं। वहां अचानक सियार ने उनपर हमला कर दिया। सियार ने उन्हें काटकर जख्मी कर दिया और भाग निकला। इसके बाद सियार ने सड़क पर टहल रहे गांव के ही राम अवध पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। शोरगुल सुनकर वहां ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। खेतों में सियार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में घायल हुए दो लोगों का उपचार किया गया। दोनों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के साथ जरूरी दवाएं दी गई हैं।


सियार के मारने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि सियार को पीटकर मारने की घटना जानकारी में आई है। मारे गए सियार का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सियार को मारने वालों पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, सियार के हमले में दो लोगों के घायल होने को लेकर डीएफओ ने कहा कि मामले की जांच कराई गई है। मौके पर किसी वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed