{"_id":"682792e51c758e0fa402b0d2","slug":"villagers-are-yearning-for-electricity-for-six-days-amethi-news-c-96-1-ame1022-140537-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह दिनों से बिजली के लिए तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह दिनों से बिजली के लिए तरस रहे ग्रामीण
Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। छह दिन पहले आई आंधी में पेड़ गिरने की वजह से टूटे बिजली के खंभों व तार को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इसके चलते छह दिन से लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं।
अतवारा गांव के आधे भाग में ही अभी तक बिजली आपूर्ति चालू की सकी है। निजी नलकूपों के न चल पाने से तेज धूप में किसानों की फसलें मुरझा कर सूखने की कगार पर हैं। देवकली निवासी हरि प्रकाश नारायन तिवारी, दिलीप सिंह, निमरू, संतलाल विश्वकर्मा ने अवर अभियंता महोना को शिकायती पत्र देकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जायद की फसल उड़द, मूंग, पपीता, धान की नर्सरी आदि सूख गई है।
रुदापुर गांव में बिजली नही होने से अंधेरे में रहना लोगों की मजबूरी है। बिजली न होने से मोबाइल फोन चार्ज करने दूसरे गांव जाना पड़ता है। मामले में उप खंड अभियंता महोना राजेश चौहान ने बताया कि काम चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी ।