फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   village head trained for their responsibilities

दायित्वों में प्रशिक्षित हुए नव निर्वाचित ग्राम प्रधान

Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
village head trained for their responsibilities
6 : गौरीगंज : बाजार शुकुल ब्लॉक परसिर में नवनिर्वाचित प्रधानों को आनलाइन प्रशिक्षित करते मास्टर ट? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। पंचायती राज व्यवस्था को प्रभावी ढ़ंग से लागू करने के लिए सोमवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया। ब्लॉक क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर ऑनलाइन मास्टर ट्रेनरों ने ग्राम प्रधान की भूमिका, विभागीय योजनाओं के साथ ही समिति गठन करने की विधि व भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व समिति सक्रिय होने के बाद विकास को गति देने तथा गांवों के चहुमुखी विकास के लिए शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारियों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सभी ब्लॉक क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर कोविड संक्रमण बचाव के लिए ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था। चिह्नित स्थान पर ऑनलाइन वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से पहले कार्यशाला का उद्देश्य, मुख्यमंत्री का संदेश व पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशिक्षकों ने ग्राम सभा व ग्राम पंचायत में बैठकों की आयोजन प्रक्रिया, भूमिका, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की पहचान, बाल संरक्षण पंचायत की भूमिका, ग्राम की भूमिका, कर्तव्य एवं विधायी व्यवस्था, विकास योजना, मॉडल पंचायत, आपदा एकीकृत विकास योजना, कोविड से संबंधित उपयुक्त व्यवहार, विभागीय योजनाएं, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना, केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन के साथ तकनीकी व अन्य जानकारी ग्राम प्रधानों को दी।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने ग्राम प्रधानों से अन्य बिंदुओं पर वर्चुअल चर्चा करते हुए उनके सवालों का उत्तर दिया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को गति देने में सहयोग मिलेगा तो शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed