फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vikas Bhavan Road will be widened with two and a half crore rupees

Amethi News: ढाई करोड़ से चौड़ी होगी विकास भवन रोड

Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bhavan Road will be widened with two and a half crore rupees
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में पचेहरी से चौहनापुर तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क सैंठा रोड से कंपोजिट विद्यालय चौहनापुर होते हुए कृषि विभाग, अग्निशमन विभाग, डीपीआरसी और विकास भवन को जोड़ती है। यह मार्ग जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिनभर अधिकारी और विभागीय कर्मी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल यह सड़क काफी संकरी है, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। एक साथ दो बड़े वाहनों को काफी सावधानी से क्रॉस करना होता है। कई बार शिकायतों और निरीक्षणों के बाद यह मार्ग अब जिला प्रशासन की प्राथमिकता में आ गया है। लगभग एक किमी लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने इस कार्य के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि शासन में प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed