{"_id":"6803f7725072b186fb088107","slug":"vhp-demonstrated-against-mamta-government-amethi-news-c-96-1-ame1008-138684-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ममता सरकार के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ममता सरकार के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।-स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में फैली हिंसा और हिंदुओं को प्रताड़ित करने के मामले में बंगाल की ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र को सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता सिंह व जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार उपाध्याय की अगुवाई में विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय पर हुआ हमला और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की ओर से विशेष समुदाय के राष्ट्र व हिंदू विरोधी ताकतों को संरक्षण दिए जाने से हिंदू परिवार वहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। ममता सरकार बंगाल के नागरिकों की सुरक्षा करने में फेल है। कहा है कि बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
बंगाल में पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है और न्यायालय के आदेश पर ही हिंदू त्योहारों को अनुमति मिल पाती है। कार्यकर्ताओं ने बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने, बंगाल में हुई हिंसा की जांच एनआईए से कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दी जाए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि, भगवान बख्श सिंह, हौसला सिंह, नीरज सिंह, श्रीभगवान तिवारी, रामसिंह, बद्री सोनी, पीयूष मिश्र, अनुज अवस्थी, बजरंग दल संयोजक धर्मजीत यादव, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।