{"_id":"6abeba273738aa9d4400f49f","slug":"verification-of-gas-supply-complaints-begins-amethi-news-c-96-1-ame1012-177033-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गैस आपूर्ति की शिकायतों पर सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गैस आपूर्ति की शिकायतों पर सत्यापन शुरू
Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर मिल रहीं शिकायतों के बाद आपूर्ति विभाग ने गांव-गांव सत्यापन शुरू कर दिया है। आपूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार व शुभम कुमार उपभोक्ताओं से जानकारी जुटा रहे हैं। अब तक रामगंज बाजार के आसपास के गांवों के अलावा संग्रामपुर क्षेत्र के कनू और ठेंगहा गांव में करीब 64 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
आपूर्ति निरीक्षक शुभम कुमार ने बताया कि कई स्थानों से शिकायत मिली थी कि गैस सिलिंडर की गाड़ियां गांवों तक नहीं पहुंचती हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूर स्थित एजेंसियों पर जाना पड़ता है। सत्यापन के दौरान कनू और ठेंगहा गांव में गैस गाड़ियों के पहुंचने की जानकारी मिली है।
विभाग की टीम अन्य गांवों में भी उपभोक्ताओं से जानकारी ले रही है। सत्यापन के दौरान ग्रामीणों से सिलिंडर की ओवररेटिंग के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। विभाग यह पता कर रहा है कि उपभोक्ताओं से निर्धारित कीमत 996 रुपये से अधिक तो नहीं वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं से गैस आपूर्ति और वितरण से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गांव-गांव सत्यापन जारी है। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।