फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Manish tops the race; Chandni excels in carrom.

Amethi News: दौड़ में मनीष व कैरम में चांदनी अव्वल

Fri, 02 Oct 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Manish tops the race; Chandni excels in carrom.
राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में दौड़ लगाते प्रतिभागी। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। दौड़ में मनीष व कैरम में चांदनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, शनि ने द्वितीय और पीर मोहम्मद ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम में चांदनी साहू प्रथम, रुचि यादव द्वितीय और मनतशा तृतीय रहीं। कबड्डी में जयकिशन प्रथम, मोहित द्वितीय और शनि तृतीय रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed