{"_id":"67c0b74a608628e5f5081224","slug":"vehicle-pressure-increased-barrier-activated-on-rae-bareli-ayodhya-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-135663-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहनों का बढ़ा दवाब, रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बैरियर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहनों का बढ़ा दवाब, रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बैरियर सक्रिय
Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या धाम वाहन से दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की फिर परेशानी बढ़ गई। वाहनों का दबाव बढ़ने पर बैरियर सक्रिय करते हुए परिवर्तित मार्ग से वाहन गुजारे गए। ऐसे में हाईवे से निकलने वाले सभी संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रही। इसी के साथ रामगंज-दुर्गापुर मेंं प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भी दिनभर वाहनों का दबाव अधिक रहा, कई बार लोग जाम से जूझे।
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी कटों पर बैरियर सक्रिय कर दिए। ऐसे में यहां पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोकने से सुबह से ही भीड़ और जाम का दबाव सड़कों पर दिखा। वाहन चालक रास्ता पूछते नजर आए। बैरिकेडिंग पर तैनातसु रक्षा कर्मी यह कहते दिखे कि आगे चले जाओ हैदरगढ़ से रास्ता खुला है। इतना सुनते ही श्रद्धालुओं का पारा चढ़ता देखा गया।
श्रद्धालु यह कहते नजर आए कि 50 किलोमीटर तो घूम चुके हैं, अभी कितना घुमाओगे, मजबूरन वे सभी थोड़ी देर बाद ठहराव के बाद लखनऊ रोड की तरफ बढ़ गए। यही हाल सभी जगह बैरिकेडिंग पर था। अगल-बगल के रास्ते से आ-जा रहे सभी वाहनों को फिर से वापस कर दिया जा रहा था। वारिसगंज, रानीगंज, थौरी, जगदीशपुर चौराहे के सभी मार्ग अयोध्या जाने के लिए बंद किए गए थे। सड़क पर रोजाना की अपेक्षा बृहस्पतिवार को वाहनों का दबाव अधिक रहा। दर्शनार्थी श्रद्धालु रास्ते की खोज में परेशान दिखे।