{"_id":"676ef7f509c59fce180ad1b4","slug":"varanasi-delhi-kashi-vishwanath-express-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-132051-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त
Sat, 28 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेन यात्रियों की परेशानी दिसंबर में बढ़ी हुई है। शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित कई ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ।
लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम तक सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग यात्रा करते हैं। शुक्रवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:36 के बजाय दो घंटे देरी से 11:23 बजे गौरीगंज पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रामकिशोर, राममिलन, शिवकुमार व सुनील वर्मा ने बताया कि उन्हें मऊआइमा जाना था। सोचा था कि पहुंचकर मऊआइमा में काम कर शाम को इसी ट्रेन से लौट आएंगे। ट्रेन के विलंब से संचालित होने के कारण दो घंटे प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी।
इसके अतिरिक्त शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। इस ट्रेन से दिल्ली के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा।
विज्ञापन
कुछ यात्रियों को मजबूरी में भीड़ के बीच पद्मावत एक्सप्रेस य जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज पहुंच कर रवाना हुई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुईं हैं।