फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vanshidhar caught in corruption in appointment

नियुक्ति में भ्रष्टाचार में फंसे वंशीधर

Mon, 10 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vanshidhar caught in corruption in appointment
अमेठी। शासन द्वारा बर्खास्त अमेठी के डीडीओ पर आरोपों की फेहरिस्त बहुत लंबी थी। मिर्जापुर जनपद में नियम विरुद्ध ग्राम विकास अधिकारियों तथा उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति पर शासन एक बार पहले भी इन्हें बर्खास्त कर चुका था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर कराई गई जांच में दोष सिद्ध होने पर सोमवार को शासन ने इन्हें दोबारा बर्खास्त कर दिया। डीडीओ की बर्खास्तगी से जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी वंशीधर सरोज नौकरी के शुरूआती दौर से ही आरोपों के घेरे में रहे हैं। डीडीओ पर बड़ा आरोप मिर्जापुर में तैनाती के दौरान लगा। वर्ष 2012 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने का शासनादेश जारी हुआ। शासनादेश में मिर्जापुर के कुल 172 पद शामिल थे।
विज्ञापन

इसमें ग्राम विकास अधिकारी के 36 पद थे। डीडीओ वंशीधर सरोज की ओर से 36 पदों के सापेक्ष 40 पदों का विज्ञापन प्रकाशित कराया गया और 50 पदों पर चयन कर लिया गया। इसके बाद शासन स्तर से इस अनियमितता की निर्धारित आठ बिंदुओं पर जांच शुरू हुई। जांच में दोषी पाए जाने पर जांच अधिकारी ने पांच जनवरी 2016 को वंशीधर सरोज को बर्खास्त करने की सहमति प्रदान करते हुए रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने 28 मार्च 2016 को वंशीधर सरोज को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वंशीधर उच्च न्यायालय गए, जहां से इन्हें राहत देते हुए सरकार को दोबारा जांच कराने का निर्देश दिया गया। शासन की ओर से प्रकरण की पुन: जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किए गए।
जांच अधिकारी ने पुन: जांच में कुल आठ आरोप व चार अनुपूरक आरोपों में से पांच आरोप पूर्ण तो एक आरोप आंशिक रूप से सिद्ध पाया। जांच पूरी होने के बाद चार अप्रैल को जांच प्रक्रिया बंद करते हुए लिफाफा लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। इसके बाद सरकार ने सोमवार को वंशीधर सरोज को दोबारा बर्खास्त कर दिया।
अमेठी में तैनाती के दौरान भी डीडीओ पर कई आरोप लगे। सीडीओ के स्थानांतरण के दौरान कई बार वंशीधर के पास अमेठी के सीडीओ का भी प्रभार रहा है। इस दौरान उन पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने तथा भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे। एक कर्मचारी की पत्नी ने तो अभी हाल में ही इनके खिलाफ शासन स्तर तक पत्राचार किया था।
सीडीओ का प्रभार रहते वंशीधर सरोज ने डीपीआरओ कार्यालय तथा ब्लॉक मुख्यालयों पर अपने करीबी तथा रिश्तेदारों को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर चयनित कराया। हालांकि सीडीओ का प्रभार रहने तथा तत्कालीन उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध रहने के चलते कोई खुलकर शिकायत नहीं कर सका।

सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो वंशीधर सरोज खंड विकास अधिकारी रहने के समय से ही बात-बात पर कोर्ट की शरण लेने के अभ्यस्त थे। इनका जब भी स्थानांतरण होता था यह न्यायालय में रिट कर स्थानांतरण रुकवा लेते थे। अमेठी में तत्कालीन सीडीओ मनोज कुमार के डीओ पर शासन ने वंशीधर सरोज को मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश जारी किया था। तब भी वंशीधर हाईकोर्ट से राहत पाकर अब तक अमेठी में ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed