फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Van will make people aware of voting

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करेगी वैन

Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Van will make people aware of voting
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान के प्रति रुचि पैदा करने व ईवीएम पर मतदान को लेकर आए दिन चलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कवायद के तहत न सिर्फ कलेक्ट्रेट बल्कि सभी तहसीलों में ईवीएम व वीवी पैट रखकर डेमो मतदान कराने के अलावा बृहस्पतिवार को एक एलईडी वैन गांवों के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

कलेेक्ट्रेट परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने ईवीएम तथा वीवी पैट की जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि ईवीएम तथा वीवीपैट की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर जाएगी।
विज्ञापन

एलईडी संचालित करने की निगरानी संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट की होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थलों, प्रमुख बाजारों पर ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का प्रदर्शन जागरूकता हेतु किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट से मॉक पोल करके संतुष्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा कि आम नागरिकों व मतदाताओं को ईवीएम मशीन चलाने की जानकारी अथवा ईवीएम मशीन से वोट किस तरह से डाला जाता है, उसको सीखने के लिये पांच स्थलों पर प्रदर्श केंद्र बनाए गए हैं। यहां पहुंचकर ईवीएम चलाकर एवं वीवी पैट से पर्ची निकालकर देख सकते हैं। सभी तहसीलों में केंद्र बनाए गए हैं। मौके पर एडीएम एसपी सिंह समेत अन्य संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed