{"_id":"600b127c8ebc3e31c965d8a4","slug":"vaccination-amethi-news-lko5612267194","type":"story","status":"publish","title_hn":"842 को लगाया गया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
842 को लगाया गया कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में शुक्रवार को 842 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। 14 बूथों पर टीकाकरण के लिए 1400 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया था जिसमें 558 कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचे। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
कोरोना का टीका लगाने के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण में जिले के चार केंद्रों के 14 प्वाइंट (बूथ) बनाए गए थे। जिला अस्पताल में दो प्वाइंट, अमेठी सीएचसी क्षेत्र में छह, जगदीशपुर में चार प्वाइंट व बाजार शुकुल में दो प्वाइंट बनाए गए थे। प्रत्येक प्वाइंट पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। सुबह दस बजे समारोह पूर्वक टीकाकरण कार्य शुरू किया गया। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। टीकाकरण के समय सभी प्वाइंट पर नामित नोडल अफसर मौजूद रहे। सीएमओ व प्रशासनिक अफसरों ने टीकाकरण का जायजा लिया। सीएमओ ने कहा कि पहले चरण के साथ ही दूसरे चरण में भी टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीन लगाने के 30 मिनट बाद तक सभी को एक कक्ष में बैठाया गया। कोई दिक्कत न होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
सीएमओ के अनुसार गौरीगंज में सूचीबद्ध 200 स्वास्थ्य कर्मियों में से 61 महिला व 79 पुरुष ही टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचे। इसी तरह अमेठी में 600 के सापेक्ष 199 महिला व 101 पुरुष, जगदीशपुर में 400 के सापेक्ष 254 महिला व 25 पुरुष तथा बाजार शुकुल में 200 के सापेक्ष 111 महिला व 12 पुरुषों ने टीका लगवाया। सीएमओ ने कहा कि अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के लिए दूसरी तिथि नियत की जाएगी।