फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   urea

तीन भूमिहीन किसानों को जारी कर दी 14 सौ बोरी यूरिया

Mon, 24 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
urea
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में यूरिया संकट की लगातार आ रही शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच में विक्रेताओं की मनमानी सामने आ रही है। साधन सहकारी समिति चंदौकी में वितरित यूरिया की जांच में तीन भूमिहीन किसानों के नाम 14 सौ बोरी यूरिया जारी होने का मामला प्रकाश में आया। सचिव की ओर से बरती जा रही अनियमितता से खफा टीम ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब का परीक्षण होने के बाद सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की ओवररेटिंग व कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच कराई तो बड़ी संख्या में विक्रेताओं की ओर से प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से उर्वरक की बिक्री न करने के साथ ही आवश्यकता से अधिक उर्वरक किसानों के नाम जारी करने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम अरुण कुमार ने जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य (आईएएस), तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारतीय, सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर की संयुक्त टीम गठित कर विक्रेताओं का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर टीम ने साधन सहकारी समिति चंदौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिमा सिंह के नाम 610 बोरी, केश कुमारी के नाम 400 बोरी तथा कुुसुम सिंह के नाम 387 बोरी यूरिया जारी होने का मामला पकड़ में आया। टीम ने तीनों किसानों का सत्यापन किया तो वह भूमिहीन मिले। भूमिहीन के नाम यूरिया जारी होने के संबंध में सचिव सही जानकारी टीम को नहीं दे सके।

यूरिया की कालाबाजारी की पुष्टि होने पर टीम ने सचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया। कृषि अधिकारी ने बताया कि साधन सहकारी समिति चंदौकी के अतिरिक्त अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है जहां किसानों को अधिक उर्वरक जारी किया गया है। जवाब का परीक्षण करने के बाद रिपोर्ट डीएम को प्रेषित करते हुए उर्वरक बिक्री में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed