फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Up Kashi Vishwanath and Down Janta Express remained cancelled.

Amethi News: निरस्त रहीं अप काशी विश्वनाथ व डाउन जनता एक्सप्रेस

Wed, 04 Dec 2024 12:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Up Kashi Vishwanath and Down Janta Express remained cancelled.
अमेठी सिटी। ठंड के साथ यात्रियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके साथ ही जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से संचालन हुआ।
विज्ञापन



रेल ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी पर अंकुश नहीं लग सका है। मंगलवार को वाराणसी-दिल्ली अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने पर दिल्ली की यात्रा करने पहुंचे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुलदीप, पंकज और राघवराम ने बताया कि स्टेशन पहुंचने पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी मिली। अब पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन



इसी तरह देहरादून-वाराणसी डाउन जनता एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त रहीं। ऐसे में वाराणसी की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हुई। इसके साथ ही अप जनता एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन भी देरी से गौरीगंज आई। सर्वाधिक परेशानी अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। यह ट्रेन चार घंटे देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे के कारण कुछ विलंब से संचालित हुई हैं। मंगलवार को अप काशी विश्वनाथ व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों के स्थिति की सूचना का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed