फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Up-Down Janata and Down Malda Town Express canceled

Amethi News: अप-डाउन जनता व डाउन मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त

Tue, 10 Dec 2024 12:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Up-Down Janata and Down Malda Town Express canceled
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
अमेठी सिटी। दिसंबर माह शुरू होते ही रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस सहित दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। इसके साथ पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस सात घंटे देरी से गौरीगंज आई।
विज्ञापन

गौरीगंज से होकर गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रोज वाराणसी से देहरादून के लिए संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से रायबरेली, लखनऊ, हरिद्वार सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने के लिए गौरीगंज पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। अधिकांश लोगों ने यात्रा स्थगित की तो कुछ दूसरी ट्रेन से रवाना हुए। इसी तरह दिल्ली-मालदा टाउन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन भी सोमवार को निरस्त रही।
विज्ञापन

पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस गौरीगंज अपने निर्धारित समय सुबह 10:34 के बजाय सात घंटे देरी से शाम को 5.20 पर पहुंची। इसके साथ ही हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक-एक घंटे देरी से संचालित हुई। उद्योगनगरी एक्सप्रेस व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन-तीन और वाराणसी-दिल्ली अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से संचालित होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने सोमवार को अप व डाउन जनता और डाउन मालदा टाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की पुष्टि की है। बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन कुछ विलंब से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed