{"_id":"610574418ebc3ecd2c1f6a28","slug":"up-board-students-passed-with-more-than-80-percent-amethi-news-lko589316638","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए परीक्षार्थी
विज्ञापन
04 : गौरीगंज : यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज में मेधावि?
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को हाई स्कूल व इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
घोषित परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 फीसदी व उससे अधिक अंक के साथ अधिकांश परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम मिलने के बाद मेधावियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
कोविड संक्रमण काल में शैक्षिक सत्र 2020-21 में जिले में संचालित 34 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त, एक पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज व 179 वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में पंजीकृत परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी।
परीक्षा के लिए हाई स्कूल में संस्थागत के रूप में बालक वर्ग में 13,771, बालिका वर्ग में 12,684 तो व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 86 बालक व 46 बालिका समेत कुल 26,589 पंजीकृत थे।
विज्ञापन
इसी तरह इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में बालक वर्ग में 10,1785, बालिका वर्ग में 9,885 तो व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 346 बालक व 164 बालिका समेत 20,573 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 47,162 परीक्षार्थी थे।
कोविड के चलते परीक्षा प्रभावित होने के बाद शासन के निर्णय पर अर्द्धवार्षिक तथा प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया था। सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से शनिवार को हाई स्कूल व इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
घोषित परीक्षा परिणाम में अधिकांश परीक्षार्थी 80 फीसदी से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। दोपहर बाद जारी परीक्षा परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुक्रमांक की जानकारी के लिए स्कूलों की तो परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे की परिक्रमा करनी पड़ी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेधावी परीक्षार्थियों ने खुशी मनाई।