फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP board exam centers will be made online

Amethi News: ऑनलाइन बनाए जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र

Thu, 04 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
UP board exam centers will be made online
जीजीआईसी गौरीगंज। 
अमेठी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह से तकनीक आधारित होगी। प्रत्येक विद्यालय की लोकेशन मोबाइल एप से सीधे पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय भवन की वास्तविक तस्वीर और उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा दर्ज करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल के 29,877 और इंटरमीडिएट के 22,541 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन दिनों विद्यार्थियों के आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हैं। इसी बीच परीक्षा केंद्र तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रधानाचार्यों को विद्यालय की यूजर आईडी और पासवर्ड से एप में लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य द्वार पर लगे नामपट्ट सहित भवन की तस्वीर मोबाइल से खींची जाएगी। तस्वीर खींचते ही विद्यालय की जियो लोकेशन (अक्षांश-देशांतर) स्वतः परिषद के सर्वर पर दर्ज हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा केंद्र का चयन वास्तविक तथ्यों पर आधारित हो। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कक्षों की संख्या, फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रॉन्ग रूम सहित अन्य संसाधनों का विवरण भी फोटो सहित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद समिति स्थलीय जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed