{"_id":"61bef714ae21ba230f6aab22","slug":"up-assembly-election-2022-amethi-aadhi-abadi-ki-baat-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सुरक्षा और विकास पर योगी को मिला अमेठी की महिलाओं का साथ, रोजगार के लिए अखिलेश पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सुरक्षा और विकास पर योगी को मिला अमेठी की महिलाओं का साथ, रोजगार के लिए अखिलेश पहली पसंद
Sun, 19 Dec 2021 02:40 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:40 PM IST
सार
चाय पर चर्चा और युवाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' महिलाओं के बीच पहुंचा। यहां महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
अमेठी में आधी आबादी ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी की महिलाएं सुरक्षा व्यवस्था, अपराध में कमी और विकास कार्यों को लेकर योगी सरकार से खुश हैं, हालांकि बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सभी ने नाराजगी जताई। ज्यादातर महिलाओं और छात्राओं ने रोजगार के मामले में अखिलेश यादव को पहली पसंद बताया। पढ़िए किसने क्या कहा?
विकास कार्यों पर क्या बोलीं महिलाएं?
डॉ. फूलकली पूनम ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है। देश का विकास हो रहा है। सड़कें बेहतर हुई हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा काम हुआ है। एमएससी की छात्रा पूनम सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।
जया सिंह ने कहा कि वह सरकार से संतुष्ट हैं। योगी और मोदी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। हर घर में मुफ्त राशन दिया जा रहा है। गरीबों को मुफ्त आवास मिला। गैस सिलेंडर मिला। हर घर बिजली योजना पहुंचाई जा रही है। रेखा पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अखिलेश और धार्मिक मामले में योगी जी ठीक हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की नेता गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा केवल धर्म के आधार पर जनता को बांटने का काम करती है। विकास का कोई काम इन्होंने नहीं किया है। भाजपा को युवाओं के रोजगार, महंगाई से कोई मतलब नहीं होता है।

रोजगार, शिक्षा पर क्या बोलीं महिलाएं और छात्राएं?
अमेठी में महिलाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा प्रगति मिश्रा ने भर्ती और पेपर लीक का मामला उठाया। कहा कि इस सरकार में नियुक्तियां सही नहीं हो रहीं हैं। हर युवा परेशान है। स्नेहा ने कहा कि युवाओं से सरकार अच्छा व्यवहार नहीं करती है। जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उनका मनोबल टूट रहा है। पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए कहीं न कहीं सिस्टम का भी दोष है।
प्रिंसि सिंह ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में अच्छी है, लेकिन पढ़ाई के मामले में सरकार अच्छी नहीं है। डॉ. फूलकली ने कहा कि अभी तक बच्चों की शिक्षा पद्धति ज्यादा ठीक नहीं थी। छात्र-छात्राओं को वर्ण का भी ज्ञान नहीं होता है। अब नई शिक्षा नीति से बदलाव आने की संभावना है।

महंगाई पर क्या है राय?
अमेठी में महिलाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
कल्पना सिंह ने कहा कि महिलाएं नहीं खुश हैं। गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। चुनाव आते ही सरकार सबको राशन के साथ तेल भी देने लगी है। छात्रा स्नेहा ने कहा कि महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एक अन्य छात्रा ने भी महंगाई का मुद्दा उठाया। एक महिला ने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल समेत सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई से हर कोई परेशान है।
अनुप्रिया ने स्नेहा के आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि वैक्सीन तैयार करवाना, उसे खरीदना और फिर आम लोगों तक मुफ्त में पहुंचाने में पैसा लगता है। सरकार हमारे और आपके पैसे से ही चलती है। इसके अलावा सरकार गरीबों को मुफ्त राशन, इलाज दे रही है। इसमें भी खर्च हो रहा है। इसलिए महंगाई का कोई मुद्दा ही नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सभी सरकार के साथ
सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को महिलाओं का साथ मिला। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने सुरक्षा के मसले पर योगी सरकार की तारीफ की। यहां तक की समाजवादी पार्टी की नेता ने भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ठीक है। एमएससी की छात्रा एकता सिंह ने कहा कि अब आराम से कभी भी घर से निकल सकते हैं। डर नहीं लगता है। डॉ. शिप्रा सिंह ने कहा कि पहले के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है। अब बिल्कुल डर नहीं लगता है। इसके लिए योगी सरकार ने अच्छा काम किया है।