फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Union Minister Smriti Irani taunted, earlier Amethi was known for closure of 400 plants.

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कसा तंज, पहले 400 प्लांट बंद होने के लिए जाना जाता था अमेठी

Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani taunted, earlier Amethi was known for closure of 400 plants.
भादर। 1980 के दशक में चिन्हित औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया। अमेठी 400 प्लांट बंद होने के लिए जाना जाता था, जबकि यहां कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारें रहीं। जब नेतृत्व साफ हो और विजन हो तो असंभव भी संभव हो जाता है।
विज्ञापन

यह बातें त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र के 33 एकड़ में फैले एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड की कोको कोला बॉटलिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। इसके लिए उन्होंने लधानी परिवार को बधाई दी। कहा कि कोको कोला, थम्सअप, माजा, किनले वाॅटर आदि ब्रांड एक ही इकाई के माध्यम से अमेठी में बनेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी आए थे। तब उन्होंने कहा था कि हम बदले की नहीं बदलाव की भावना से आए हैं। अमेठी में बदलाव डबल इंजन की सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेठी में पहले 230 इकाइयां थी, अब 6010 इकाइयां हैं। 100280 छोटे व्यवसाइयों को 1577 करोड़ की राशि व्यवसाय के लिए दी गई है। कृषि क्षेत्र में किसानों को 4470 करोड़ का ऋण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित इकाइयों में सप्लाई चेन के माध्यम से गांव के 65000 लोग योगदान दे रहे हैं। वर्ष 2019 से 2023 तक 6850 करोड़ की लागत से 310 यूनिट कार्य कर रही हैं। उन्होंने सुशासन का उदाहरण देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में इस औद्योगिक क्षेत्र में पावर स्टेशन स्थापित होने के बाद आज साउथ एशिया का सबसे बड़ा प्लांट लगा है। जिसे लधानी ग्रुप ने एक वर्ष में बनाकर चालू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के बाजार शुकुल के गांव अतवारा स्थित 170 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की मुख्यमंत्री से बात कही। कहा कि अमेठी के सामान्य घर की बेटी को पद्म पुरस्कार मिला, यह गौरव की बात है। उन्होंने एके असाल्ट राइफल में टेस्ट फायर का बेस्ट फायरर नेहा मिश्रा को अगली बार आशीर्वाद देने की बात कही।



कार्यक्रम के दौरान लधानी परिवार के एसएम लधानी, जीसी लधानी, एमजी लधानी, विवेक लधानी आदि परिवार के लोगो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद स्मृति ईरानी को गाय-बछड़ा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री में मयंकेश्वर शरण सिंह समेत अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद स्मृति ईरानी औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी ने फैक्टरी परिसर में स्थित मंदिर का पूजन-अर्चन एवं बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण किया। उन्होंने बॉटलिंग प्लांट की मशीनों एवं उत्पादन के बारे में जानकारी ली और रोजगार पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed