{"_id":"61c60d019d2ebb00397d6204","slug":"union-minister-nitin-gadkari-will-come-today-amethi-news-lko61049683","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमेठी आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमेठी आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अटल जयंती के मौके पर शनिवार को जिले को बड़ी सौगात मिलेगी। जन विश्वास रैली के बहाने यह सौगात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य देेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल व कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
शहर के नवोदय विद्यालय में शनिवार को अटल जयंती के मौके पर जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व कई अन्य बड़े शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मंच से जिले को एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
सौगात में रायबरेली से जगदीशपुर को सीधे जोड़ने वाली 46 किलोमीटर लंबी सड़क को टू लेन राष्ट्रीय राजमार्ग (लागत 720 करोड़ रुपये) का दर्जा देने के साथ इसका शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 किलोमीटर लंबे जामो-भादर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी इसी मंच से होगा। (संवाद)