फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Union Minister attended Durduria program in Kalikan Dham

कालिकन धाम में दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री

Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Union Minister attended Durduria program in Kalikan Dham
08 : संग्रामपुर : कालिकन धाम में आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के साथ केंद्रीय मंत्? - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आईं अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दूसरे दिन कालिकन धाम में आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूरे संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

अपने दूसरे दिन के दौरे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला संग्रामपुर के कालिकन धाम पहुंचा। स्मृति ने मां का दर्शन कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी श्रीमहराज ने मां कालिका की महिमा से अवगत कराया। उसके बाद स्मृति ईरानी दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल हुईं। दुरदुरिया का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व उनकी पत्नी अमेठी की नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी रहीं। दुरदुरिया कार्यक्रम में महिलाओं ने स्मृति ईरानी को अवसान माई की कथा सुनाई। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने हिस्सा लिया। राजेश अग्रहरि ने बताया कि ये कार्यक्रम सभी का है। कार्यक्रम में आई सभी माताएं और बहनों का आभार भी जताया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, संजीव प्रताप सिंह, हिमांशु अग्रहरि, डीएम दुबे, पंकज सिंह, अमित शुक्ल, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोवर का होगा सुंदरीकरण
स्मृति ईरानी ने कालिका मां के दर्शन के बाद कालिकन धाम में बने सरोवर का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया कि जल्द ही सरोवर में रैंप के साथ छाया युक्त बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराने का आदेश दिया और सरोवर में पुष्प वाटिका व प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने का आदेश दिया।
बुजुर्ग महिला को सीओ की गाड़ी से भेजा
दुरदुरिया कार्यक्रम में जा रही बुजुर्ग महिला को चक्कर आता देख स्मृति ईरानी ने उनका हाथ पकड़ कर सीओ अमेठी के गाड़ी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।

कृषि कानूनों की वापसी पर चुप्पी
स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कालिकन धाम में दुरदुरिया कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस दौरान मीडिया कर्मियों की ओर से किए गए कृषि कानूनों को वापस लेने के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed