फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled bike collides with Poklane machine, brother-in-law injuredUncontrolled bike collides with Poklane machine, brother-in-law injured

Amethi News: पोकलेन मशीन से टकराई अनियंत्रित बाइक, जीजा-साला घायल

Tue, 12 Mar 2024 10:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with Poklane machine, brother-in-law injuredUncontrolled bike collides with Poklane machine, brother-in-law injured
बाजार शुकुल (अमेठी)। बाजारशुकुल के शिवली-खेममऊ मार्ग पर मिट्टी डाल रहीं पोकलेन मशीन से सोमवार को बेकाबू बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पांडे का पुरवा मजरे मांझगांव निवासी राममगन (20) अपने बाराबंकी के असंद्रा थाने के पश्चिम बेलवा गांव निवासी जीजा हरीराम (25) के साथ बाइक से सोमवार को जा रहे थे। रास्ते में बाजारशुकुल के शिवली-खेममऊ मार्ग पर मिट्टी डाल रहीं पोकलेन मशीन से बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए दोनों को सीएचसी पहुंचाया। परिजन घायलों को लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। एसएचओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना की जानकारी हुई है। घायलों के परिजनों की तरफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गम में बदल गईंश्ददी की खुशियां
सड़क दुर्घटना में घायल राममगन की बरात मंगलवार को जाएगी । शादी के एक दिन पूर्व तेल पूजन व हल्दी रस्म की तैयारियां मंगलगीतों के बीच चल रही थीं। राममगन अपने जीजा के साथ सोमवार को आयोजित भोज के लिए मठ्ठा लेने जा रहा था। दुर्घटना की सूचना आते ही मंगलगीत बंद हो गए। परिजन दोनों के उपचार की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed