{"_id":"67b38366bd7650925e0c3114","slug":"uncontrollable-car-overturns-four-devotees-going-to-prayagraj-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-135019-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू कार पलटी, प्रयागराज जा रहे चार श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू कार पलटी, प्रयागराज जा रहे चार श्रद्धालु घायल
Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह एक पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। कार सवार घायल उत्तराखंड और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। कार चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
मुरादाबाद के रामपुर निवासी कमल (38 ) व मनोज (40) के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी हरिदयाल (45) और यहीं के वजपुरबरसरी निवासी अजय सिंह (24), ऊधमसिंहनगर निवासी कमलेश सिंह (40), कोटद्वार निवासी सोनू (42) व विपिन (32) कार से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। रायबरेली में जाम व मार्ग परिवर्तित होने से गूगल मैप के सहारे सोमवार सुबह जायस कोतवाली से गुजरने वाले नसीराबाद मार्ग पर पहुंच गए।
इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर लोहे के पुल के पास पलट गई। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने कार में फंसे श्रद्धालु को बाहर निकालकर नसीराबाद सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरिपाल, अजय, कमलेश व मनोज को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जबकि अन्य को दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद सभी हालत सामान्य है। कार सवारों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। मामले में कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया गया था।