फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   uncontested election fixed in five blocks of Amethi

अमेठी के पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 08 Jul 2021 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
uncontested election fixed in five blocks of Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में जिले के पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इन ब्लॉकों में सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य आठ ब्लॉकों में एक से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने से यहां 10 जुलाई को चुनाव होगा। जिन पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है वहां पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी को शुक्रवार दोपहर बाद जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए बृहस्पतिवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान पांच ब्लॉकों में मात्र एक-एक प्रत्याशियों ने ही पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इनमें गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के छोटे भाई उमेश प्रताप की पत्नी एवं सपा प्रत्याशी रूमा सिंह, मुसाफिरखाना में सपा प्रत्याशी नीतू सिंह, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी मंजू मौर्य, जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी अंजलि सिंह व जामो में प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल समर्थित निर्दल प्रत्याशी पूनम कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि जिन ब्लॉकों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं वहां संबंधित प्रत्याशी को शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे के बाद निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अन्य आठ ब्लॉकों में शामिल भादर में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पप्पू व निर्दलीय प्रवीण सिंह उर्फ रिंकू आमने-सामने होंगे।
शाहगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विवेक विश्वकर्मा व कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह समर्थित सदाशिव यादव ने नामांकन दाखिल किया है। बाजार शुकुल में भाजपा समर्थित पूजा सिंह व निर्दलीय रहमतुल निशा, संग्रामपुर में भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता व निर्दलीय कल्लन देवी में टक्कर होगी।
सिंहपुर में भाजपा समर्थित अंकित पासी व निर्दलीय रामनरेश, तिलोई में भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह व पूजा सिंह और बहादुरपुर में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ पासी व निर्दलीय चंद्रकली के बीच मुकाबला होगा। भेटुआ में निर्दलीय आकर्ष शुक्ल, रेनू सिंह व मीना देवी के अलावा भाजपा प्रत्याशी सचेंद्र प्रताप सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां जांच के दौरान एसडीएम महात्मा सिंह ने मीना देवी का पर्चा खारिज कर दिया। अन्य ब्लॉकों में सभी प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए पर्चे वैध पाए गए हैं।
तीन ब्लॉकों में भाजपा का वॉकओवर
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत के चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अपनी भद्द पिटा ली। पार्टी जहां दो ब्लॉकों में प्रत्याशी नहीं उतार सकी वहीं एक ब्लॉक में उसके घोषित प्रत्याशी को अनुमोदक तक नहीं मिला।
पांच दिन पूर्व हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।
इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया था। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह महज पांच दिन बाद हो रहे क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में धड़ाम हो गया। इस चुनाव में पार्टी को जहां मुसाफिरखाना (अनारक्षित) व जामो (अनुसूचित जाति महिला) में कोई प्रत्याशी नहीं मिला वहीं गौरीगंज में तो भद्द ही पिट गई। यहां पार्टी प्रत्याशी बनाए गए अजय सिंह गौर को सपा प्रत्याशी रूमा सिंह के खिलाफ अनुमोदक ही नहीं मिला। अनुमोदक नहीं मिलने से अजय सिंह गौर नामांकन ही दाखिल कर सके।
राकेश प्रताप फिर बने किंगमेकर
गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एक बार फिर साबित किया कि जिले में वे ही किंगमेकर हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भले ही उनकी पत्नी चुनाव हार गई हों लेकिन ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उनकी तैयारियों के सामने भाजपा ने घुटने टेक दिए। उनके विधानसभा क्षेत्र की दो सीटों (मुसाफिरखाना व जामो) पर भाजपा जहां प्रत्याशी उतारने का साहस नहीं जुटा सकी वहीं गौरीगंज में उनकी अनुज वधू के खिलाफ घोषित प्रत्याशी नामांकन तक दाखिल नहीं कर सका।

बसपा व कांग्रेस ने नहीं उतारे प्रत्याशी
जिला पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस व बसपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि पार्टी ने इन दोनों चुनावों में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed