{"_id":"688bc01be257b0490109d22f","slug":"ultrasound-is-not-being-done-patient-is-upset-amethi-news-c-96-1-ame1008-145786-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान
Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो रही है। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल आना मुनासिब नहीं समझते हैं। इससे मरीजों को परेशानी उठाने संग निजी सेंटरों के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल संग अमेठी व जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया कराई गई है। सिर्फ जिला अस्पताल और अमेठी में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही थी। जिले में तैनात रहे मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी सेवानिवृत्त हो गए।
छह जून को शासन की ओर से सुल्तानपुर में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल का स्थानांतरण संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में किया गया। 25 जून को कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन वह नियमित नहीं आ रहे हैं। विभाग के अनुसार वह सप्ताह में मात्र एक दिन अस्पताल आते हैं और मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनाकर चले जाते हैं। इससे गर्भवती संग अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचीं राजपती व मीरा शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से पेट में दर्द की समस्या है। चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी है। अल्ट्रासाउंड विभाग में ताला लटक रहा है। बाहर निजी सेंटर पर जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट तैनाती के बाद भी अस्पताल नहीं आ रहे हैं। कहा कि कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।