फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ultrasound examination started in CHC Amethi after a month

Amethi News: सीएचसी अमेठी में एक माह बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Wed, 25 Sep 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination started in CHC Amethi after a month
अमेठी सिटी। सीएचसी अमेठी में करीब एक माह बाद अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिल गई है। अब उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। यहां पर उनका निशुल्क अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के अलावा सीएचसी अमेठी व जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। जगदीशपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वहां अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। सीएचसी अमेठी में करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा था। ऐसे में यहां के मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के शोषण का शिकार होना पड़ रहा था।
विज्ञापन



रविवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि सीएचसी अमेठी में अल्ट्रासाउंड मंगलवार को शुरू हो गया। सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी ने निर्धारित तिथि पर आए मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को आए सभी मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। बताया कि अन्य लोगों को तिथि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed