{"_id":"609abf708ebc3ed63a169b97","slug":"two-women-died-from-covid-134-more-found-positive-amethi-news-lko5777309151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 134 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 134 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। इसके साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 97 पहुंच गया है। दूसरी तरफ मंगलवार को 134 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मेंकमी नहीं आ रही है। इसके साथ ही पीड़ितों की लगातार मौत हो रही है। गौरीगंज कस्बा निवासी प्रेमा देवी (60) की नौ मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान दस मई की देर रात उनकी मौत हो गई। शाहगढ़ के हरदोईया निवासी सुमेरा देवी (70) की रिपोर्ट दस मई को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 में भर्ती कराया जहां 11 मई को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 97 पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों से जांच के लिए भेजे गए 1,767 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 134 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट कराया जा रहा है।