{"_id":"64652073794784fe930acb44","slug":"two-sweepers-warned-to-end-service-amethi-news-c-13-1-240640-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो सफाई कर्मियों को सेवा समाप्त करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो सफाई कर्मियों को सेवा समाप्त करने की चेतावनी
Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अनियमितता में निलंबित एक कर्मी दो तो एक चार साल से नदारद चल रहे हैं। यह सफाईकर्मी अब तक न तो संबद्धीकरण वाले ब्लॉक पहुंचे और न ही कोई जवाब दिया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर डीपीआरओ ने उनके मूल पते पर अंतिम नोटिस भेजते हुए सात दिन में जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्त करने की बात कही गई है। जामो ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी विपिन कुमार सिंह को विभिन्न अनियमितता व लापरवाही बरतने पर 12 अप्रैल 2021 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद उन्हें सिंहपुर ब्लॉक से संबद्ध करते हुए वहीं के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया गया था। इसी तरह बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कुमार को भी 28 मार्च 2019 को निलंबित करते हुए एडीओ पंचायत बहादुरपुर को जांच सौंपी गई थी। निलंबन आदेश में दोनों को संबद्ध किए गए ब्लॉक पर अपना योगदान करते हुए जांच अधिकारी को जवाब देने को कहा गया था।
आरोप है कि निलंबन के बाद से दोनों सफाई कर्मी अब तक न तो संबद्ध किए गए ब्लॉकों में पहुंचे न ही जांच अधिकारी के संपर्क में आए। जांच अधिकारी व डीपीआरओ कार्यालय से दोनों को कई बार नोटिस देकर संबद्धीकरण वाले ब्लॉक पर अपना योगदान देते हुए जांच अधिकारी को जवाब देने को कहा गया। बावजूद इसके दोनों कर्मी बिना किसी सूचना के नदारद चल रहे हैं।
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने दोनों के मूल पते पर नोटिस भेजकर अंतिम अवसर देते हुए सात दिन में संबद्ध किए गए ब्लॉक पर अपना योगदान देते हुए जांच अधिकारी को जवाब देने को कहा है। बावजूद इसके नहीं पहुंचने यह मानते हुए कि उन्हें कुछ नहीं कहना है सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।