{"_id":"67365a47c86d634c50035e96","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-road-accidents-amethi-news-c-13-1-lko1022-952749-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर/ कमरौली (अमेठी)। दो सड़क हादसों में बृहस्पतिवार देर शाम बुजुर्ग महिला व एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
जगदीशपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर गडेरियाडीह गांव निवासी फूलकली (65) बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गुजरने वाले मार्ग को पैदल पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से निकल रहा बाइक सवार उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल फूलकली को परिजनों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, गोंडा जिले के मनकापुर थानाक्षेत्र के अधियारी मिश्ररौलिया गांव निवासी दुर्गाप्रसाद (32) अपने दोस्त संग बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में कमरौली थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाफरगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दुर्गा प्रसाद के दोस्त की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के बारे में पता किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम पता करने में देररात तक पुलिस जुटी रही।