फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two people died in road accidents

सड़क हादसों में दो की गई जान

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
14 : इन्हौना : मो. औनवाज। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर/इन्हौना (अमेठी)। अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर व एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मिश्रौली मोड़ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बहुआ निवासी मो. फुरकान (30) के रूप में की।
विज्ञापन

शव की पहचान के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी मृत युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृत युवक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमॉॅर्टम कराने से इंकार करते हुए शव सुपुर्द करने की मांग की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। दूसरी घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में हुई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे शुक्रवार को टहल रहे सेमरौता गांव निवासी मो. औनवाज (18) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में औनवाज की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग निकला। किशोर की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौकी प्रभारी तनुज पाल ने कहा कि मामले में केस दर्ज लिया गया है। बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed