{"_id":"5ebeb79c8ebc3e908e026d8a","slug":"two-parties-clash-in-minor-dispute-six-injured-amethi-news-lko5217207189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल
विज्ञापन
अमेठी। शाहगढ़ ब्लॉक के कसरावां गांव में गुरूवार देर शाम मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी व लांडी-डंडों की मार में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव पहुंची एसपी ने फोर्स तैनात करते हुए प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी शाहगढ़ के कसरावां गांव में गुरूवार देर शाम राहुल व रामनरेश के बीच शुरू आपसी वाद-विवाद देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर पथराव के साथ लाठी-डंडे चले। विवाद बढ़ता देख किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर मुंशीगंज के साथ जगदीशपुर, कमरौली, मुसाफिरखाना थाना समेत कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। बड़ी संख्या में फोर्स देख विवाद कर रहे लोग मौके से भाग निकले। गांव पहुंची पुलिस ने छह घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाद की सूचना पर गांव पहुंची एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक को पूरे मामले की विस्तृत जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। एसएचओ मुंशीगंज मनोज सोनकर ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद में शामिल लोगों की तलाश के साथ पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेजा जाएगा। कहा कि गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।