फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two Lekhpals suspended in the Ramdaipur case.

Amethi News: रामदैपुर प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित

Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two Lekhpals suspended in the Ramdaipur case.
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के रामदैपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और आवासीय निर्माण के मामले में प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित किया है। प्रकरण की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चल रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यायालय को अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। मामले की अगली सुनवाई सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन



रामदैपुर गांव में राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज भूमि पर अतिक्रमण और निर्माण को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान सरकारी भूमि पर हुए निर्माण और अतिक्रमण से संबंधित तस्वीरें भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई थीं। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से सरकारी भूमि की मौजूदा स्थिति और अतिक्रमण हटाने के संबंध में की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने डीएम अमेठी को व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की प्रकृति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई थी। सोमवार को हुई सुनवाई में प्रशासन की ओर से मामले में की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराया गया। एसडीएम पीके मिश्र ने बताया कि रामदैपुर प्रकरण में राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कराई गई थी। प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आने पर पूर्व लेखपाल विक्रम और वर्तमान लेखपाल कुलदीप शुक्ल को निलंबित किया गया है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed