{"_id":"5f2c346f8ebc3e3d0713e762","slug":"two-died-in-fighting-amethi-news-lko533964579","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि व आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि व आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल/भादर (अमेठी)। जिले के दो थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम व बृहस्पतिवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद की दोनों घटनाओं में एक-एक की मौत हो गई। विवाद व मौत की सूचना पर गांव में भारी फोर्स तैनात करते हुए पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिले में दो की मौत से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बाजारशुकुल थाने के नांदी गांव में बृहस्पतिवार सुबह सेहन की भूमि पर कब्जे को लेकर अफजल व कुर्बान पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे अफजल के रिश्तेदार लजिहामऊ गांव निवासी रफीउल्ला की विपक्षी कुर्बान, सहवान, रिजवान, सलमान व अरमान ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
विवाद के बाद ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग निकले। घायल रफीउल्ला को परिवारीजन सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रफीउल्ला की मौत की सूचना के बाद हरकत में आए एसओ रविंद्र सिंह मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पर गांव पहुंच एएसपी ने मौके पर भारी फोर्स तैनात करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना पीपरपुर थाने के सुरहरा मजरे बहादुरपुर गांव की है। यहां बुधवार देर शाम मुस्तकीम व छोट्टन के परिवारीजन पांच दिन पूर्व बच्चों के बीच में हुए विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद में चले लाठी डंडे में मुस्तकीम, नौसाद व एक महिला घायल हो गई तो दूसरे पक्ष के छोट्टन व उनकी पत्नी अफसाना घायल हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मुस्तकीम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मुस्तकीम (62) की मौत हो गई। मुस्तकीम के मौत की जानकारी होने के बाद सीओ पीयूष कांत राय व एसओ संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक मुस्तकीम के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नही दी है। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि नांदी गांव में इसराक की तहरीर पर कुर्बान, सहवान, रिजवान, सलमान व अरमान के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुस्तकीम के परिवार की तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।