{"_id":"6a398e5b78b92bf8540325db","slug":"two-coaches-to-be-added-to-the-shuttle-express-amethi-news-c-96-1-ame1002-168868-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शटल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शटल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच
Tue, 23 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
जगदीशपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे निहालगढ़ समेत अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और प्रतीक्षा सूची की समस्या कम होने की उम्मीद है।
वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में 27 जून 2026 से एक वातानुकूलित चेयरकार और एक शयनयान श्रेणी का कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। लखनऊ और वाराणसी के बीच इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को आरक्षण में सुविधा मिलेगी और लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत मिलने की संभावना है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।