{"_id":"62ab808539224f013c6f1576","slug":"two-arrest-while-using-satellite-phone-amethi-news-lko635516575","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सेटेलाइट फोन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सेटेलाइट फोन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर स्वाट टीम व मॉडल थाना रामगंज की पुलिस ने गुरुवार सुबह मवैया गांव में छापा मारा। यहां पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद करने के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गांव से सेटेलाइट फोन की बरामदगी होने की सूचना सार्वजनिक होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिले के बड़े पुलिस अफसरों के अलावा एटीएस व आर्मी इंटेलीजेंस की टीमों ने भी पकड़े गए युवकों से पूछताछ की।
जिले की पुलिस को गुरुवार सुबह आर्मी इंटेलीजेंस ने मॉडल थाना रामगंज के गांव मवइया में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के सक्रिय होने की सूचना दी थी। सेटेेलाइट फोन के सक्रिय होने की सूचना मिलते ही विभाग ने स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी विवेक सिंह, रामगंज थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया। संयुक्त टीमें मवइया गांव पहुंची और सर्विलांस की मदद से उस मकान में छापा मारा, जहां सेटेलाइट फोन सक्रिय दिख रहा था। छापे के दौरान संयुक्त टीम को मकान के एक कमरे में मौजूद ग्रे कलर का कोरिया निर्मित सेटेलाइट फोट व चार्जर बरामद हुआ।
पुलिस ने मकान में मौजूद मवइया निवासी जब्बार अली उर्फ बजाज व प्रतापगढ़ जिले के कंधई हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे दीवानगंज मो. शमीम उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। वर्ग विशेष के दो युवकों की गिरफ्तारी व उनके कब्जे से सेटेलाइट फोन बरामद होने की सूचना सार्वजनिक होते ही और फोन के आतंकी गतिविधि से जुड़ा होने की आशंका के चलते प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीमें दोनों युवकों को लेकर जिला मुख्यालय पहंचीं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आर्मी इंटेलीजेंस व एटीएस की टीमों के अलावा एसपी ने दोनों से पूछताछ की। कई घंटे चली पूछताछ व दोनों से कोई खास इनपुट नहीं मिलने पर दोपहर बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
सेटेलाइट फोन के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध रामगंज थाने में बेतार, तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 की धारा 20 व भारतीय तार अधिनियम-1885 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों का बैकग्राउंड खंगालने में जुटी है।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सेटेलाइट फोन को लेकर दोनों से कई घंटे तक गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिससे युवकों के संदिग्ध होने की पुष्टि हो सके। बावजूद इसके पूछताछ में मिले तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
सऊदी से लाए थे फोन
सूत्रों के अनुसार आर्मी इंटेलीजेंस, एटीएस व पुलिस के बड़े अफसरों की कड़ी पूछताछ में शमीम ने बताया कि पहले वह सऊदी में नौकरी करता था। चार साल पहले एयरपोर्ट के पास उसे यह फोन पड़ा मिला था। फोन उठाकर उसने अपने पास रख लिया और बाद में घर ले आया। यहां उसने फोन अपने बहनोई जब्बार के पास रख दिया। उसके पास इसका चार्जर नहीं था। लंबे समय बाद चार्जर का बंदोबस्त कर फोन को चार्ज करने के बाद गुरुवार को फोन ऑन करते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।