फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two arrest

व्यवसाई के पड़ोसी ने रची थी रंगदारी मांगने की साजिश

Tue, 04 Aug 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
two arrest
गौरीगंज (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यवसायी से पिछले 28 जुलाई को फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर जान से मरने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यवसायी को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। स्वाट टीम व जायस पुलिस ने सोमवार को रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को दबोच कर रक्षाबंधन के दिन प्रकरण का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

व्यवसायी से रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आननफानन में व्यवसायी मकबूल को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराते हुए फोन करने वालों की तलाश के लिए सर्विलांस सेल के साथ ही एसओ जायस भरत उपाध्याय व स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए फोन करने वालों की पहचान होने के बाद सोमवार को एसओ जायस व स्वाट टीम ने ओदारी गांव के समीप दोनों को दबोच लिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि व्यवसायी के पड़ोसी शोएब अहमद का मकबूल से एक जमीन व रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब ने बताया कि कोई हल नहीं निकल रहा था इसलिए उसने अपने बूरावली हसनपुर जिला अमरोहा निवासी दोस्त रिफाकत से मदद मांगी। इसी के बाद रिफाकत ने विवादित भूमि छोड़ने तथा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि रंगदारी के केस का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed