{"_id":"6367fbfdd50e43006b05d7f2","slug":"two-along-with-youth-died-in-road-accident-amethi-news-lko655936944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। जिले में मार्ग दुर्घटनाओं ने दो लोगों ने जान गंवाई है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बड़ा मजरे नगरडीह निवासी शुभम सिंह उर्फ कल्लू (25) शनिवार की रात अयोध्यानगर बाजार से रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे। वे दुर्गापुर-अमेठी मार्ग के किनारे स्थित शिवनगर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे वह घायल हो गया।
आसपास के लोग इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गए, गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में अपने इकलौते बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां उर्मिला सिंह बदहवास हो गईं। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय शुभम हेलमेट नहीं लगाए था।
दूसरी घटना मॉडल थाना रामगंज के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को हुई थी। थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी हरीलाल गुप्ता (48) बीते गुरुवार की रात पैदल घर जा रहे थे। अयोध्या प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित शशांक गैस शोरूम के पास पीछे से आई बेकाबू बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां शनिवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर लाया गया। मृतक की पत्नी लालमणि (42) बेसहारा हो गईं। पुत्री नेहा (15) पुत्र सूरजलाल (14) के सिर से पिता का साया उठ गया।