{"_id":"6258581b03d91843bd2c75af","slug":"two-accused-arrested-in-saurabh-murder-case-amethi-news-lko6261415193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
43 : गौरीगंज : मुसाफिरखाना थाने में पकड़े गए छात्र के हत्यारोपी के साथ पुलिस टीम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद के समीप छात्र की हत्या में शामिल दो आरोपी बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुराने विवाद से नाराज हत्या की बात स्वीकार करने के साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों ने घटना में चार नहीं छह लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। जांच में दो नाम और सामने आने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर दर्ज चार लोगों के स्थान पर केस में छह आरोपियों के नाम शामिल कर दिए हैं।
थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के धरौली गांव स्थित पं. दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्र देवांश सिंह उर्फ सौरभ की रसूलाबाद स्थित हनफी इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के बाद पिता सुशील सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर के अशरफपुर गांव निवासी व वर्तमान में अपने मामा के यहां मुसाफिरखाना के मठिया में रह रहे दो सगे भाई लकी यादव व शुभम यादव तथा कस्थुनी पूरब निवासी वैभव सिंह व ककरहिया निवासी संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रामशाहपुर बाजार के पास दो संदिग्ध को धर-दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान सुल्तानपुर के ककरहिया गांव निवासी संदीप यादव व मुसाफिरखाना के कस्तुथी पश्चिम गांव निवासी वैभव सिंह के रूप में हुई। पकड़े गए दोनों ने छात्र सौरभ की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि फरवरी माह से उन लोगों का सौरभ से विवाद चल रहा था।
विवाद से नाराज लकी यादव, शुभम यादव, संजय यादव व सत्यम ने उनके साथ मिलकर मंगलवार को सौरभ की हत्या कर दी। जांच के दौरान घटना में संजय व सत्यम का भी नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर दर्ज केस में दोनों अभियुक्तों का नाम बढ़ाते हुए उनका चालान कोर्ट भेज दिया। पूरे मामले में विस्तृत जांच के साथ पुलिस फरार चल रहे चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने छात्र की हत्या में शामिल दो आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा।