{"_id":"66da327156c196f51e081334","slug":"truck-vehicle-returned-on-complaint-of-wet-rice-amethi-news-c-96-1-gon1004-125036-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भीगे चावल की शिकायत पर लौटाया ट्रक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भीगे चावल की शिकायत पर लौटाया ट्रक वाहन
Fri, 06 Sep 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोटेदार के पास राशन लेकर पहुंचे ट्रक की जांच की गई तो करीब 40 क्विंटल चावल भीगा हुआ था। कोटेदार ने जब इसका वीडियो बनाना चाहा तो ट्रक चालक ने हंगामा कर दिया। बाद में वह ट्रक लेकर भाग गया। पूर्ति विभाग का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद अगले दिन फ्रेश चावल भेजवाया गया।
जिले के जामो विकासखंड में कोटेदार के पास डोर स्टेप डिलीवरी में चावल व चीनी भेजी जानी थी। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ठेकेदार के वाहन से एक 10 टायर के ट्रक में तीन कोटेदारों का राशन भेजा गया। इसमें जांच के बाद चावल भीगा हुआ था। कोटेदार ने मामले की शिकायत की तो बताया गया कि बारिश के चलते चावल भीग गया है।
कोटेदार ने इसका सबूत लेने के लिए फोटो खींचना शुरू कर दिया। आरोप है कि ट्रक चालक भाग निकला। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि भीगा हुआ चावल लाभार्थियों को नहीं वितरित किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को निर्धारित मात्रा में चावल व चीनी कोटेदार के पास भेज दी गई है।